फर्जी बैनामा कर 75 लाख की ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

गोवर्धन जनपद मथुरा 20.07.2026
     
थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा कर 75 लाख की ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण ( मुख्य आरोपी व बिचौलिया)  को किया गया गिरफ्तार।

थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2026 को समय 09.50 बजे अभियुक्त 1.उम्मेद उर्फ उमेशचन्द को ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को उसके मस्कन से व 2. अभियुक्त दुर्गाप्रसाद पुत्र नानिगाराम निवासी ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को उसकी दुकान से समय 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन के मु0अ0सं0 316/2026, धारा 318(4), 338, 336(3),340(2),352,351(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना गोवर्धन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24.06.2026 को मुकद्दमा वादी की लिखित तहरीरी सूचना  के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा अपनी सारी जमीन बेचने के बाद यह जानते हुये कि कोई जमीन बेचने को बकाया नहीं है के बावजूद अभि0गण द्वारा प्लाट बेचने का झाँसा देकर वादी के नाम में फर्जी व कूटरचित बैनामे बनाकर  यह जानते हुए कि बैनामा फर्जी व कूटरचित हैं, उसे असल के रूप में प्रयोग करते हुए दिनांक 11.09.2025 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय, मथुरा में पेश कर छल, कपट, धोखाधड़ी एवं बेईमानी  से पंजीकृत कराया व गाली गलौज कर धमकी दी । इस   सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 316/2026  धारा 318(4),338,336(3),340(2),352,351(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण द्वारा खसरा संख्या 381, ग्राम गांठौली की भूमि को पूर्व में विभिन्न व्यक्तियों के पक्ष में विक्रय किए जाने के बावजूद शेष भूमि न होने की जानकारी होते हुए भी वादी एवं उसके भाइयों के पक्ष में पुनः 276.46 वर्गमीटर भूमि का बैनामा निष्पादित कर दिया गया । इस दौरान लगभग 75 लाख का सौदा कर वादी पक्ष से 56.20 लाख नकद तथा 13.80 लाख चैक के माध्यम से अभियुक्तगणो द्वारा प्राप्त किए गए । विवेचना में प्राप्त प्रमाणित बैनामों, राजस्व अभिलेखों एवं गवाहों के बयानों से यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गाप्रसाद ने सम्पूर्ण सौदे में मध्यस्था की भूमिका निभाते हुए वास्तविक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अभियुक्तों के साथ मिलकर कूटरचित बैनामा कराने में सहयोग किया तथा कमीशन प्राप्त किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर