न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Subscribe






Share




  • National News

ज्ञान दीप स्कूल में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम, न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
बाल सुरक्षा, अधिकारों और कानून के प्रावधानों की दी महत्वपूर्ण जानकारी

मथुरा, 1 अक्टूबर 2026।

ज्ञान दीप शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धन रोड, मथुरा में गुरुवार को विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष पॉक्सो एक्ट जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं उनका आशीर्वाद लेकर किया गया। इसके पश्चात ज्ञान दीप शिक्षा भारती स्कूल के संस्थापक-सचिव श्री मोहन स्वरूप भाटिया, प्रधानाचार्या श्रीमती राजनी नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी श्री आशीष भाटिया एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री पवन चतुर्वेदी ने सभी सम्मानित न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों का पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में न्यायिक एवं विधिक सेवा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बाल सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विकास कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता सिंह, एसीजेएम (रेलवे) सूर्यभान कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा राघवेंद्र सिंह तथा सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, मथुरा राहुल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों के बारे में सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, अनुचित व्यवहार की पहचान तथा किसी भी असहज या संदिग्ध परिस्थिति में बिना भय के विश्वसनीय व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण को जानकारी देने के महत्व से अवगत कराया।एसीजेएम (रेलवे) श्री सूर्यभान कुमार वर्मा ने भी विद्यार्थियों को बाल संरक्षण एवं कानून के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते उचित व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश प्रदान किया ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित विषयों को समझा तथा अतिथियों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, जागरूकता, आत्मविश्वास और अपने कानूनी अधिकारों की समझ विकसित करना रहा।
विद्यालय के संस्थापक सचिव पदम श्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने में मदद करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लिए उपस्थित सभी न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती राजनी नौटियाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ज्ञान दीप शिक्षा भारती संस्थापक-सचिव पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, प्रधानाचार्या रजनी नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी आशीष भाटिया तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य पवन चतुर्वेदी, कार्यक्रम संयोजक अक्ष भाटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता रोहरा ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर