सीआरपीएफ 16वीं वाहिनी ने चलाया स्वच्छता अभियान एवं आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Subscribe






Share




  • National News

स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत सीआरपीएफ 16वीं वाहिनी ने चलाया स्वच्छता अभियान एवं आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

मथुरा, 01 अक्टूबर 2026। सीआरपीएफ 16वीं वाहिनी, मथुरा द्वारा श्री नितिन कुमार, कमांडेंट के निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत स्वच्छता अभियान एवं राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने पार्षद श्री दिनेश चौधरी एवं स्थानीय नागरिकों के साथ श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर कमांडेंट ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में योगदान दिया जा सकता है।

दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं मानवीय सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सुश्री संगीता चौहान, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सुनील कुमार धाकड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री विनेश कुमार त्यागी एवं श्री रोहित त्रिपाठी, उप कमांडेंट, श्री विजयानंद भोई एवं श्री प्रयास मलिक, सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर