पॉक्सो अधिनियम के प्रति दिल्ली पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Subscribe






Share




  • National News

पॉक्सो अधिनियम के प्रति दिल्ली पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मथुरा। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किये जाने हेतु दिनांक 29.09.2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, टाउनशिप नगर, मथुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनुराग शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता सिंह, पूर्व डी0जी0सी0 श्री रनवीर चौधरी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ श्री निमेष गर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथिगण का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के संबंध में सरल एवं संक्षिप्त रूप में महत्वपूर्ण विधिक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बाल अधिकारों, बाल संरक्षण तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं उनके विधिक परिणामों के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त विषय पर तैयार की गई चित्रकलाओं का अवलोकन भी माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा कक्षों में जाकर किया गया। उन्होंने बच्चों की चित्रकलाओं की सराहना करते हुए व्यक्तिगत रूप से उनका हौसला बढ़ाया एवं उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल संरक्षण संबंधी विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान करना रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर