स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामू वर्मा की 26वीं पुण्यतिथि मनाई

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (25-12-2020)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रामू वर्मा की 26वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी बृंदावन एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा चुंगी चौराहा स्थित गांधीपार्क में स्वतंत्रता सेनानी रामू वर्मा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गांधी पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर एवं सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से आज हमारे देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामू वर्मा ने शहीद लक्ष्मण के साथ अंग्रेजी शासन में फिरंगीओ के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आंदोलन किया। देश की आजादी के लिए जेल की यातनाएं सही ऐसे महापुरुषों को हम नमन करते हैं।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन पारीक जी ने एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष श्री मदन वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आव्हान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में श्री रामू वर्मा जी नेअपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के लिए शहीद लक्ष्मण के साथ जुलूस मैं शामिल रहे, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नूतन बिहारी पारीक जी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

चौधरी देशराज सिंह, मदन वर्मा, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष ऋषि पंडित जी, वंशी शुक्ला जी, अशोक वैद्य, विनोद दास वार्ष्णेय, पीडी गौतम, वीरेंद्र सिसोदिया, भगवानदास चौधरी, मोहन अग्रवाल, किशन वर्मा, मोना शुक्ला, बृजेश शुक्ला, सतीश तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ला, बृजराज मिश्रा यशप्रताप सिंहआदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। संचालन अंकुश शर्मा ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर