स्थायी लोक अदालत के सदस्यों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को  

Subscribe






Share




  • National News

स्थायी लोक अदालत के सदस्यों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को  
                   
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत, मथुरा में सदस्य के दो पदों पर नियुक्ति हेतु पूर्व में आमंत्रित आवेदन पत्रों के क्रम में पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 09:30 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा की सचिव श्रीमती अनिता सिंह द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षिक, कार्य अनुभव एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रतियां और वैध फोटो पहचान-पत्र साथ लाना होगा। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का पृथक अवसर दिया जाना संभव नहीं होगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर