मथुरा में केला विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा में केला विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
​मथुरा के मंडी चौराहे पर सोमवार देर शाम केले का ठेला लगाने वाले युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक व्यक्ति झांसा देकर युवक को ठेले से कुछ दूरी पर फुटपाथ के पास अंधेरे में ले गया, जहां उसके साथ जमकर लात-घूंसों से मारपीट की गई।
​गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पता छोड़कर आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर