श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान

Subscribe






Share




  • National News

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा का साधु- संतों ने ऐलान किया है। इस घोषणा से पहले साधु- संत मथुरा पहुंचे और हिंदू महासभा की मीरा राठौर समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
मथुरा वृंदावन रोड स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर के आश्रम में साधु संतों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई का शंखनाद किया। दोपहर के ठीक 12:00 बजे शंख बजाकर उद्घोष किया गया। साधु संतों ने कहा कि, जिस तरह रामलला मंदिर की लड़ाई 6 दिसंबर को तय की गई थी, उसी तरह श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा 6 दिसंबर को शुरू कर दी जाएगी।
साधु संतों ने कहा कि जिला प्रशासन रोकने की कोशिश करेगा तो भी वो नहीं मानेंगे, साधु संत सनातन लाखों करोड़ों हिंदुओं की एक ही मांग है कि मंदिर वहीं बनना चाहिए और श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कृष्ण भगवान के लिए माखन मिश्री का भोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगाया जाएगा। हरिद्वार, अयोध्या, बनारस, मथुरा और वृंदावन के साधु संतों ने अपनी सहभागिता जताते हुए लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने सभी साधु संतों के सामने चार सूत्री मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के लिए ज्ञापन दिया, जिसमें पहली मांग पूजा स्थल अधिनियम 1991 को समाप्त करने, दूसरी मांग श्री कृष्ण जन्म भूमि प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, तीसरी मांग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण का भोग माखन मिश्री से लगना चाहिए और चौथी श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह परिसर के पुरातत्व सर्वे से रोक हटाने की मांग की।
गोवर्धन के चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने श्री कृष्ण जन्मभूमि कार सेवा मंदिर बनवाने के लिए पत्थर का शिलान्यास करने के लिए साधु संतों की बैठक के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर के आसपास अलर्ट जारी किया गया। सच्चिदानंद समेत कई साधु संतों को नोटिस भी जारी किए गए।
हिंदू महासभा आगरा अध्यक्ष मीरा राठौर, निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर और नितेश भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जाते समय इन नेताओं को जन्मभूमि के सुरक्षा बैरियर के पास हिरासत में लिया गया।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के ऐलान के बाद जनपद की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं और श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के आसपास विशेष निगरानी रखी। गेट पर प्रत्येक व्यक्ति की सघनता से चेकिंग की गई। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप पर भी सुरक्षा एजेंसियां निगरानी रख रही हैं। किसी भी अफवाह को न फैलाने की अपील की गई है।
गोवर्धन के चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनवाने के लिए कार सेवा शुरू करने का ऐलान किया था। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद मुक्त बनाने के लिए अनेक साधु संत और अखाड़ों ने अपना समर्थन दिया है। श्री राधा प्रसाद जू महामंडलेश्वर, मोहिनी बिहार महाराज महामंडलेश्वर, सुरेशानंद महाराज, धर्म रक्षक संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, स्वामी अतुल कृष्ण महाराज, रामकृष्ण दास महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी आदित्य आनंद गिरि महाराज संतों ने समर्थन दिया है।

स्रोत ईटीवी भारत 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर