14 वर्षीय नाबालिग लड़की के बलात्कारी घूम रहे खुले

Subscribe






Share




  • National News

गोवर्धन (मनीष शर्मा)

14 वर्षीय नाबालिग लड़की के बलात्कारी घूम रहे खुले, गिरफ्तारी की फरियाद ले पीड़िता पहुंची समाधान दिवस में, एसपी देहात ने दिए गिरफ्तारी के आदेश 

मामला थाना गोवर्धन के गांव महमदपुर का है जहां दिनाँक 6 जुलाई 2026 एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसला ले जाकर के बंधक बना कई लोगों द्वारा कथित बलात्कार किया गया। रात में जब वे सो गए किशोरी किसी तरह इनके चंगुल से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा थाना गोवर्धन में सुबह दिनांक 8 जुलाई 2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और जांच की बात कहकर पीड़ित परिवार को लौटा मगर पीड़ित परिवार के बार-बार थाने में पहुंचने पर जांच के बाद 16 जुलाई 2026 को पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज हुई मगर पीड़ित परिवार का कहना है कि कई लोगों के नाम निकाल दिए हैं और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी बिना भय के खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा राजीनामा का दबाव बना रहे हैं आज पीड़ित परिवार जान बचाने की गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने समाधान दिवस में थाना गोवर्धन पहुंचा और एसपी देहात के सामने अपनी व्यथा सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक मथुरा देहात सुरेश चंद रावत ने अधीनस्थ कोतवाली गोवर्धन प्रभारी विनय कुमार मिश्र को जांच के आधार पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक मथुरा देहात को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई है अब आरोपियों को सजा मिलेगी 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर