उत्तर प्रदेश, फ़िरोज़ाबाद : जीआरपी के 2 पुलिसकर्मियों ने साहस और सतर्कता से दी मौत को मात
- 6 years ago
- 5756 views
Subscribe
Share
- National News
फ़िरोज़ाबाद 27 सितंबर 2020
रेलवे स्टेशन फ़िरोज़ाबाद पर आज एक महिला आवासीय बस्ती की तरफ़ से आयी, जिसकी गोद में 2-3 महीने का बच्चा था। सब कुछ सामान्य सा था। उसने अचानक अपने बच्चे को पटरी के मध्य रखा (जिसपर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी) और जिस ट्रैक पर मालगाड़ी गुजर रही थी, की तरफ़ स्वयं भागने लगी।
उधर जैसे ही महिला ने अपना बच्चा पटरी पर रखा था, वहाँ ड्यूटी पर उपस्थित GRP के पुलिसकर्मियों, का० राघवेंद्र मिश्रा और का० योगेन्द्र को समझने में क्षणभर भी नहीं लगा कि उसका इरादा क्या है? दोनों जवान उस महिला की तरफ़ दौड़े।
वह चलती मालगाड़ी के वैगन से टकराई ही थी, कि दोनों जवानों ने स्वयं को जोखिम में डालकर उसे खींच लिया। महिला घायल हो गयी थी जिसे दोनों पुलिसकर्मी Hospital लेकर गए और उपचार शुरू कराया। महिला का बच्चा स्वस्थ था। Hospital से उसके पति को सूचना दी। पति के आने पर महिला और उसके बच्चे को सुपुर्द कर दिया। महिला के पति द्वारा बताया गया कि वह घर से नाराज़ होकर आ गयी थी। पति व प्लेटफ़ार्म पर उपस्थित यात्रियों ने जीआरपी के दोनों जवानों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
दोनों आरक्षियों को उनके साहस और सतर्कता के लिए अपर पुलिस अधीक्षक/ प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताक़ द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मीडिया सेल
जीआरपी अनुभाग, आगरा.




