सीएम योगी ने गिनाईं चार साल की उपलब्धियां

Subscribe






Share




  • National News

लोकभवन से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रदेश के सभी जिलो में आमंत्रण भेज दिखाया गया सजीव प्रसारण

लखनऊ 19 मार्च 2021

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता कर सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम ने 4 साल की उपलब्धियों पर एक बुकलेट भी जारी की है। मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू कर प्रदेश की 24 करोड़ जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि, आज के ही दिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। 

सीएम ने कहा कि, सरकार ने प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया। पहले यूपी में बेरोजगारी दर अधिक थी। इसके साथ ही यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रह गया। परिवर्तन से यूपी को नई पहचान मिली है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना से ज्यादा हुई है। प्रदेश के कोने-कोने में विकास कार्य हुए है। भाजपा ने लोक कल्याण कार्यों पर ध्यान दिया। प्रदेश में विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण हो रहा है। पीएम के मार्गदर्शन में अच्छा काम हुआ।

सीएम ने आगे बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मेरी टीम के परिश्रम से प्रदेश में परिवर्तन आया। इसके साथ ही केंद्र की योजनाओं को लागू करने में यूपी अव्वल रहा। गन्ना किसानों के जीवन में परिवर्तन आया। 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र बनाए गए। मंडी शुल्क को भी कम किया गया है। ‘गन्ना किसानों को 1.27 लाख करोड़ का भुगतान किया गया। गरीब परिवारों को जमीन का पट्टा दिया। उन्होंने कहा कि, लागत का डेढ़ गुना MSP दे रहे हैं। बिना भेदभाव के योजनाएं लागू की गई।  2.61 करोड़ शौचालय प्रदेश में बनाए गए।

सीएम योगी ने पेश किया खुद की सरकार का रिपोर्ट कार्ड।

योगी सरकार के 10 बड़े विकास कार्य।

1- यूपी में चार सालों में निवेश बढ़ गया है. ईज ऑफ डूइंग में आज यूपी दूसरे नंबर पर है।

2- बीजेपी सरकार ने ने थारू कोल और सहरिया जैसी जातियों के लिए आवासीय योजनाएं शरू की।

3- जिले में 24 तहसील पर 20 से 22 गांव में 16 से 18 घंटे तक बिजली आ रही है. यूपी से बाहरी राज्यों की कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया।

4- किसानों के लिए मंडी शुल्क में 1 फीसदी की कमी की गई है. साल 2030 कर नई मंडियां बनाई जाएंगी।

5- दशकों से लटकी पड़ीं 11 सिंचाई योजनाओं को योगी सरकार ने पूरा किया. राज्य में 9 और सिंचाई परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं।

6- किसानों के हित को देखते हुए फ्री लाइसेंस की व्यवस्था की गई. उन्होंने कहा कि साल 2030 कर नई मंडियां बनाई जाएंगी।

7- यूपी में पिछले चार सालों में MSME से जुड़े 1 करोड़ 80 लाख रोजगारों का सृजन हुआ. निवेश परियोजनाओं से 35 लाख युवाओ को रोजगार मिला है।

8- यूपी में अब गंगा के हालात पहले से बेहतर हैं. नमामि गंगे परियोजना से पहले कानपुर में 14 करोड़ सीवर गंगा में गिरते थे, अब ये पूरी तरह बंद करा दिए गए हैं।

9- शहर और गांव में गो आश्रय स्थल चलाए जा रहे हैं, जिनमें करीब साढ़े 5 लाख गौवंश है. 80 हजार गौवंश किसानों को दिए गए है. गो वंश की देखभाल के लिए किसानों को 900 रुपये हर महीन दिए जाते है।

10- हजार एकड़ जमीन भू माफियाओं के कब्जे से छुड़ाई गई। जमीन से प्रदेश में लैंड बैंक बनाई गई. भूमिहीन लोगो को भी पट्टा जारी किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर