नए साल में ठंड का झटका : बुजुर्गों का विशेष ख़याल रखें, यह हमारी अमूल्य धरोहरें हैं, इन्हें संभाल रखें!!!

Subscribe






Share




  • States News

नए साल में ठंड का झटका : बुजुर्गों का विशेष ख़याल रखें, यह हमारी अमूल्य धरोहरें हैं, इन्हें संभाल रखें!!!

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 2 फरवरी 2020

नए साल में ठंड अपना खूब असर दिखा रही है। दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2020 और 1 जनवरी 2021 की मध्य रात्रि से ही अच्छी ठंड पड़ रही है। राजस्थान के भरतपुर  में तो न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। हो सकता है यह ठंड लोगों को सामान्य महसूस हो रही हो क्योंकि इस बार के ठंड देर से आई है और उसका यह पहला ही झटका है, जो काफी लोगों के लिए काल का गाल भी साबित हुआ है। 

इस झटके ने अनेक लोगों से उनके प्रिय निकट संबंधियों को एक झटके में छीन लिया है। जो लोग नहीं रहे हैं, वे अब कभी नहीं मिलेंगे क्योंकि कुछ लोग इक रोज़ जो बिछड़ जाते हैं, वो हज़ारों के आने से मिलते नहीं। उम्र भर चाहे कोई पुकारा करे उनका नाम, वे फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते। आंख धोखा है। क्या भरोसा है? कल तड़पना पड़े याद में जिनकी, रोक लो, रूठकर उनको जाने न दो!

इस बार कोरोना के दौरान अब तक ठंड का विशेष असर नहीं देखा जा रहा था जबकि हमेशा दिसंबर के महीने में अच्छा-खासा कोहरा पड़ता था, गलन रहती थी। लेकिन इस बार गनीमत रही कि ठंड ने अभी तक लोगों को इतना परेशान नहीं किया था, जितना करती आई है। लेकिन लगता है कि ठंड इस बार अब जाकर आई है। 

मथुरा में तो आज यमुना जी की मंगला में ही इंद्र मद्धम-मद्धम बरसने लगे। उसके बाद भी बूंदाबांदी हुई है और और इस समय अच्छी खासी गलन हो गई है। इसलिए सभी कोरोना के साथ ठंड से भी अपना और अपनों का बचाव रखें क्योंकि ठंड के इन दिनों में ही कोरोना जैसी तकलीफ़ें अधिक बनी रहती हैं। इसलिए एहतियात रखें, अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते रहें। बुजुर्गों का विशेष ख़याल रखें। यह हमारी अमूल्य धरोहरें हैं, इन्हेें संभाल रखें!!! 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर