अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, 3 गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 24 मार्च 2021

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के निर्देशानुसार अवैध रूप से शस्त्र रखने वाले एवं अवैध रूप से शस्त्र बनाने का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना फरह द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले अभियुक्त गण 1. कुशपाल पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम गांजौली थाना फरह जनपद मथुरा 2. राजकुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम गांजौली थाना फरह जनपद मथुरा 3. मुकेश पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम गांजौली थाना फरह जनपद मथुरा को जंगलात (हडवार मृत पशुओं के डालने का स्थान) बहद ग्राम गांजौली चौकी क्षेत्र ओल थाना फरह मथुरा से मय बने, अधबने शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण, कारतूस सहित समय करीब 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया।

फैक्ट्री में एक तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद पिस्टल 32 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक अधबना तमंचा 315 बोर, 04 अदद नाल लोहा एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण रेती, सडसी, हथौडी, छैनी, सुम्मी आदि बरामद हुये जिसके सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर मु0अ0सं0 0108/20 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. कुशपाल 2.राजकुमार 3. मुकेश उपरोक्त पंजीकृत हुआ है। विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त गणों को जेल भेजा जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त गणः-

1. कुशपाल पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम गांजौली थाना फरह जनपद मथुरा उम्र 19 वर्ष 

2. राजकुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम गांजौली थाना फरह जनपद मथुरा उम्र 28 वर्ष 

3. मुकेश पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम गांजौली थाना फरह जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 108/2021 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बनाम कुशलपाल. राजकुमार, मुकेश थाना फरह मथुरा

बरामदगी

1. एक तमचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।

2.  एक अदद पिस्टल 32 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।

3. एक अधबना तमंचा 315 बोर।

4. 04 अदद नाल लोहा।

5. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण रेती, सडसी, हथौडी, छैनी, सुम्मी आदि सामान।

 गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्र0निरी0 रमेश प्रसाद भारद्वाज थाना फरह मथुरा।

2. उ0नि0 श्री उ0नि0 सन्जुल पाण्डेय चौकी प्रभारी ओल थाना फरह मथुरा।

3. उ0नि0 गिरीशचन्द्र शर्मा चौकी ओल थाना फरह मथुरा 

4. है0का0 764 बृजेश कुमार थाना फरह मथुरा

5. है0का0 1374 कमलदीप चौकी ओल थाना फरह मथुरा 

6. का0 1000 अजय कुमार चौकी ओल थाना फरह मथुरा 

7. है0का0 सत्यपाल सिंह चौकी ओल थाना फरह मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर