BREAKING NEWS मथुरा- 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, घर से अगवा कर श्मशान घाट के पास फेंका

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 04 जून 2026

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद पीड़िता गांव के श्मशान घाट के निकट गंभीर और घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। सात वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक 30 वर्षीय युवक घर में घुस आया। बताया गया है कि आरोपी ने पहले घर का जंगला तोड़ा, फिर दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद वह सो रही बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया।

सुबह जब परिजनों की नींद खली तो बच्ची घर में नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने आस पास उसकी तलाश शुरू की। काफ़ी खोजबीन के बाद बच्ची गांव के श्मशान घाट के समीप गंभीर हालत में मिली। उसकी स्थिति देख परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

घटना की जानकारी फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर सीधे कोसीकलाँ थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के ख़िलाफ़ सख्त कानूनी कार्यवाही की माँग की।

मामले की गंभीरता देखते हुए कोसीकलां थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर