पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन सट्टा, पांच गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
दिनाक- 04.06.2026

थाना वृन्दावन व थाना बल्देव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आनलाइन सट्टे का किया गया भंडाफोड़, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।

थाना वृन्दावन व थाना बल्देव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03.06.2026 समय करीब 1:50 बजे ओमेक्स एंटरनिटी मे मीरा 06 ई रुम न0 102 वृन्दावन से अभियुक्तगण 1. गगन पुत्र कृष्ण निवासी विद्यापती नगर नयी बस्ती बालापडी रोड नियर बालघर स्कूल थाना कोतवाली जनपद हाथरस उम्र करीब 30 वर्ष, 2. सुमित पुत्र महेशचन्द्र निवासी कालिन्दी कुंज सोसाइटी टाउनशिप थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष, 3. नितिन पुत्र रामगोपाल निवासी जमला थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र करीब 19 वर्ष , 4. प्रिन्स पुत्र देवेन्द्र निवासी मई सुभाष ग्राम थाना इग्लास जनपद अलीगढ उम्र करीब 20 वर्ष, 5. टिंकू पुत्र गिर्राज किशोर निवासी गाव कपूरा थाना चन्दपा जनपद हाथरस उम्र करीब 23 वर्ष को आनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाइल, लेपटाप, टेबलेट, मोबाईल चार्जर, राऊटर वाईफाई मय अडप्टर, अडप्टर ( लेपटाप चार्जर ) व दो रजिस्टर ( बेटिंग  हिसाब) व 2270 रुपये बरामद किये गये, जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 340/2026 धारा 3/4 जुआ अधिनियम व धारा 112(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कर  अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण- 
1. 19 मोबाईल (03 मोबाईल वीवो, 04 सैमसंग 04 रेडमी,02 ओप्पो ,02 पोको , 01 इनफिनिक्स 02 आईफोन,01 हीरो कीपेड मोबाईल)।
2. 02लेपटाप ( एक लेनेवो , एक एचपी ) ।
3. 01 टेब लेनेवो,
4. 07 मोबाईल चार्जर ।
5. 01 राऊटर वाईफाई मय अडप्टर 
6. 01 ईयर बड्स (ओलिव) ।
7. 02 अडप्टर ( लेपटाप चार्जर ) ।
8. 02 रजिस्टर ( बेटिंग  हिसाब ) ।
9. कुल 2270/- रुपये     

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 340/2026 धारा 3/4 जुआ अधिनियम व धारा 112(2)बीएनएस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष थाना बलदेव जनपद मथुरा । 
3.म0उ0नि0 रितु यादव चौकी प्रभारी ओमेक्स थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 उमंग त्यागी थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
5.उ0नि0 इन्तजार अली थाना बलदेव जनपद मथुरा । 
6.का0 1056 पंकज कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
7.का0 1773 नारायन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
8.का0 1110 सुनील कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा । 
9.का0 1412 जीतेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
10.रि0का0 संदेश कमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
11.रि0म0का0 राशी शर्मा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर