दिल्ली में भीषण अग्निकांड, 21 लोगों की मौत

Subscribe






Share




  • National News

दिल्ली में भीषण अग्निकांड, 21 लोगों की मौत

दिल्ली 3 जून 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में भीषण अग्निकांड, बेसमेंट में चल रहे रेस्टोरेंट में लगी आग, अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी, जो नाइजीरिया युगांडा आदि से सामने स्थित मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चलने के कारण यहां ठहरे थे। 20 लोगों की जलकर मौके पर हुई मौत, होटल में फंसे 35 लोगों को बचाया गया। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने काफी सहयोग किया। उन्होंने बाहर गद्दे बिछा दिए, जिससे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान कई लोगों के हाथ पैर भी टूट गए। होटल से 37 लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई गई है।
होटल में छह कमरों की परमिशन थी। लेकिन 25 से 26 कमरा बना दिए गए थे। बेड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट पर चल रहा था होटल। आज सुबह करीब 8:00 बजे यह आग लगी। राहत और बचाव कार्य चलाया गया। दमकलों द्वारा आग को बुझाया गया।
आग हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।
मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय के अनुसार बचाव और राहत कार्य के अलावा कानून कर रहा अपना कार्य। होटल मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। होटल के पास फायर का एनओसी नहीं था। होटल से निकलने का एकमात्र गेट बंद था।
मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50000 की मदद का ऐलान पीएमएनआरएफ फंड से किया गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर