पूर्व मुख्यमंत्री की सविता समाज ने मनाई जयंती

Subscribe






Share




  • States News

ऋषि भरद्वाज

सौंख 25 जनवरी 2021

राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के तत्वाधान में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सविता समाज के लोगों ने उनके बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी समाज के लोगों ने ली।

रविवार को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच द्वारा आयोजित जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शो पर चलने के लिए समाज के लोगों को सकल्पित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ भाजपा के प्रदेश सदस्य लकी प्रसाद कमल व चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने संयुक्त रूप से किया। लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित की श्रद्धाजंलि।

भाजपा के प्रदेश कार्यकाररिणी सदस्य लकी प्रसाद कमल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब और मजदूरों के मसीहा थे। उनके द्वारा पिछड़ो और अति पिछड़ों के हितों में लड़ाई लड़ी। वे बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे समाजवादी और पिछड़ों के हितैषी थे। उनके द्वारा आज समाज के युवा जो आरक्षण का लाभ ले रहे है ये कर्पूरी ठाकुर की देन है। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर