उत्तर प्रदेश, मथुरा : नगर निगम प्रशासन से लगाई घर न तोड़ने की गुहार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 26 जुलाई 2020

 

21 जुलाई से 4 अगस्त तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जमुनापार लक्ष्मी नगर मथुरा में चलने वाले महाबली के भय से तिवारी पुरम के निवासी परेशान है।

 

मथुरा वृन्दावन नगर निगम प्रशासन से तिवारी पुरम के निवासियों ने घर न तोड़ने की गुहार लगायी है।

मथुरा के जमुनापार इलाके के तिवारी पुरम कॉलोनी में मास्टर प्लान तैयार कर मथुरा वृन्दावन नगर निगम प्रशासन ने अवैध कब्जा कर रखे लोगों की जमीन पर महाबली चलाने की तैयारी कर ली है।

 

ये अतिक्रमण हटाने के 20 जुलाई को नगर निगम प्रशासन नेतवारीपुरम में रह रहे लोगों को निर्देश दे दिए है। अतिक्रमण हटाओ अभियान 4 अगस्त तक पूरा होना है। इस आदेश से तिवारी पुरम के निवासियों की नींद उड़ाकर रख दी है।

 

तिवारी पुरम के निवासियों ने बताया कि हम लोग काफी लम्बे समय से यँहा रह है। लिखापढ़ी के अनुसार 90 फुट का रोड है।मथुरा वृन्दावन नगर मिगम प्रशासन नया नियम बताकर हमारे मकानों को तोड़कर हमे बेघर करना चाहता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर