मथुरा: 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 12 जून 2026

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, 4 जून को गोवर्धन रोड स्थित राधा निकुंज कॉलोनी में 250-250 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर गिराकर उनके अंदर से वाइंडिंग तार चोरी कर लिए गए थे। विरोध करने पर कॉलोनी के चौकीदारों से मारपीट भी की गई थी। इस मामले में गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

गुरुवार को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश पालीखेड़ा-महोली रोड स्थित निर्माणाधीन बैकुंठ सिटी कॉलोनी के पास मौजूद हैं। इसके बाद हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल, एसओजी और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मवीर उर्फ देव निवासी आगरा और विपिन निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दोनों पर मथुरा पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, आठ कारतूस, 55 हजार रुपये नकद, ट्रांसफॉर्मर की 15 प्लेटें, चार एंगल, दो बोल्ट, इंसुलेटर और एक अर्टिगा कार बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धर्मवीर के खिलाफ मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद में 22 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विपिन पर 26 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर