मथुरा में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 12 जून 2026

थाना जैत की छटीकरा चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को स्थानीय विक्रेताओं से पैसों की अवैध मांग करने, अवैध पार्किंग चलाने और इस काम के लिए अपने पूर्व तैनाती के जनपद अलीगढ़ से आपराधिक इतिहास वाले 02 व्यक्तियों को बुलाकर अवैध वसूली कराने की विक्रेताओं की शिकायत पर जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा वादी की तहरीर के आधार पर  थाना जैत पर मु0अ0सं0-426/26 धारा 308 (2) / 351 (3) बीएनएस व 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है, जिसमें अभियुक्त सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है और फरार चल रहे उन 02 बाहरी व्यक्तियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ कठोरतम विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

आरोपी दरोगा शशांक कौशिक

- श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर