मथुरा- अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर, 3 जेसीबी और 3 डंपर सीज़

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। कोसीकलां (मथुरा) 11 जून 2026

शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत शाहपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त कई वाहनों को सीज़ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शेरनगर-फूलगढ़ी मार्ग पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी विनीत सादर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध खनन में लगे 8 ट्रैक्टर, 3 जेसीबी मशीनें और 3 डंपरों को पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी वाहनों को सीज़ कर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

चौकी प्रभारी विनीत सादर ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर