जेल में लीगल ऐड हेल्प डेस्क का उद्घाटन और निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 11 जून 2026/ जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा जिला कारागार परिसर में आगंतुकों/ बंदियों के परिवारजनों की सुविधा हेतु नवनिर्मित मुलाकात लीगल ऐड हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। नवनिर्मित मुलाकात लीगल ऐड हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य बंदियों के परिवारजनों को मदद/सहायता प्रदान करना है (मुलाकात से न्याय तक)।
          उद्घाटन के पश्चात् जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदी ग्रह, पाकशाला, चिकित्सालय, प्रशिक्षण केंद्र आदि का जायजा लिया। उन्होंने भोजना, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
           निरीक्षण में जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला कारागार में उपस्थित बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, लॉलीपॉप, बिस्किट, चिप्स, फ्रूटी आदि का वितरण किया। बच्चों द्वारा पहाड़े, गिनती, पोयम, फलों के नाम, ए0बी0सी0डी0, संडे-मंडे-ट्यूजडे आदि बताया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों के आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) की तारीफ की। सभी बच्चों ने बहुत अच्छे से पढ़ी हुई चीजों को बताया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका को आगामी 15 अगस्त को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
           जिला कारागार में उपस्थित महिला बन्दियों को लड्डू गोपाल माला बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त 06 प्रशिक्षित महिलाओं को जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर