सुशासन दिवस के रुप में मनाया अटल का जन्मदिन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 25 दिसंबर 2020 

जन्मभूमि लिंक रोड पर स्थित भाजपा नेता लक्ष्मीकांत गौड़ जी के गेस्ट हाउस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर तुलसी पूजा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरुप पाराशर व पूर्व महानगर महामंत्री संजय शर्मा, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के ब्रज प्रांत अध्यक्ष नवीन सोनी, मनोनीत पार्षद बृजमोहन सैनी, पूर्व मंडल महामंत्री वासुदेव शर्मा आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर अटल बिहारी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।  

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत गौड़, प्रकाश अग्रवाल, सुनीता उपाध्याय, साक्षी ठाकुर, मनोज पार्षद, अजय सिंह, ओम प्रकाश रजक, केदार खंडेलवाल, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश, अनूप चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, विष्णु कांत उपाध्याय, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, इंदु रावत, अशोक कुमार गोला आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर