वृंदावन- वर्ष में केवल एक बार होने वाले श्री बांके बिहारी के चरण दर्शन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 20 अप्रैल 2026

वृंदावन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज ने भक्तों को साल में एक बार होने वाले दुर्लभ चरण दर्शन दिए। इस खास मौके पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।

भगवान के चरणों में चंदन से तैयार विशेष लड्डू अर्पित किया गया। वहीं भोग में सत्तू के लड्डू और शरबत समर्पित किया गया। चरण दर्शन के इस अद्भुत अवसर को लेकर भक्तों में खास उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा।

अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की शुभकामनाएं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर