मथुरा के डीगगेट, स्थित नगर निगम की भूमि पर दबंग लोग कर रहे हैं कब्जा

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा

मथुरा 12 फरवरी 2021

मथुरा-वृन्दावन रोड पर नगर निगम की वर्ष 1957 से अर्जित एवं कब्जा प्राप्त 2124 वर्गगज भूमि है। इस भूमि के कुछ भाग में प्राइमरी स्कूल बना है तथा शेष भूमि स्कूल के बराबर में रिक्त है। वर्ष 1957 से ही यह भूमि नगर पालिका/नगर निगम के कब्जे में चली आ रही है।

इस भूमि की सुरक्षा हेतु पूर्व में नगर निगम द्वारा फैंसिंग करायी गयी थी एवं नगर निगम स्वामित्व की भूमि के 03 बोर्ड लगवाये गये थे। हर्षित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, सहित 14 व्यक्तियों द्वारा गत 02-03 दिन में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से नगर निगम की फैंसिंग तोड़ दी गयी है एवं नगर निगम के बोर्ड को काला रंग कराकर हर्षित अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल ने अपने नाम लिख दिए हैं। इस प्रकार हर्षित अग्रवाल आदि अपने अन्य साथियों के साथ गुण्डागर्दी के बल पर नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। संज्ञान में आने पर दिनांक 10.02.2021 की सायं नगर निगम के बोर्ड़ को साफ कराया गया तो वास्तविक स्थिति सामने आयी, कि नगर निगम के बोर्ड को काला रंग कर अपने नाम लिखे गये थे।

आज दिनांक 11.02.2021 को पुनः जाॅच की गयी तो पाया गया कि, हर्षित अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल ने अपने उपरोक्त साथियों के साथ मिलकर दोबारा से नगर निगम के बोर्ड को काला पेंट कर अपने नाम लिख दिए है और जबरदस्ती, गुण्डागर्दी के बल पर नगर निगम भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर भू-माफिया हर्षित अग्रवाल उपलब्ध मिले, जिन्हें स्थानीय व्यक्तियों एवं कर्मचारियों की मदद से पकडकर पुलिस को उपलब्ध कराते हुए हर्षित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, गौरब अग्रवाल, पंकज गोयल, मौ0 मकसूद रिजवी, अनवार, अख्तर जहाॅ, प्रताप सिंह, शाहनवाज, शाह फैसल, शाहरूख खान, तुषार एवं कृष्ण कुमार के विरूद्व थाना गोविन्दनगर में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर