हाथों के बल परिक्रमा लगाने का संकल्प

Subscribe






Share




  • National News

13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल शुरू की बरसाना धाम की 7 किलोमीटर परिक्रमा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

बरसाना (मथुरा)। आगरा के 13 वर्षीय आराध्य गुप्ता ने आस्था, संकल्प और अदम्य साहस का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए राधा रानी धाम बरसाना की लगभग 7 किलोमीटर लंबी पक्की परिक्रमा हाथों के बल लगाने का संकल्प लिया है। आराध्य इस कठिन परिक्रमा को अपनी स्वर्गीय दादी की पावन स्मृति को समर्पित कर रहा है।

आराध्य आगरा के प्रतीक विहार फेस-2 का निवासी है। उसके पिता कमलेश गुप्ता, माता सीमा गुप्ता तथा जुड़वां बहन आराध्या गुप्ता बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। परिवार के अनुसार, आराध्य में बचपन से ही आध्यात्मिक संस्कार रहे हैं और वह नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में भाग लेता है।आराध्य ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से लगातार अभ्यास कर रहा है। उसकी मां सीमा गुप्ता हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाती हैं और कठिन अभ्यास के दौरान उसका उत्साह बनाए रखती हैं।
आराध्य का सपना इस अनोखी उपलब्धि के माध्यम से अपना नाम Guinness World Records में दर्ज कराना है। इसके साथ ही वह India Book of Records, Limca Book of Records तथा Asia Book of Records में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भी कर चुका है।
आराध्य की यह अनूठी परिक्रमा श्रद्धा, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का संदेश दे रही है। स्थानीय श्रद्धालु भी उसके इस प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और विश्व रिकॉर्ड के सपने के सफल होने की कामना कर रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर