बार एसोसिएशन ने कार्य से विरत रहकर दस्तावेज लेखकों को समर्थन दिया

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति ई - पंजीकरण एवं फ्रंट ऑफ़िस के विरोध में आज 19 वें दिन जनपद के सभी उपनिबंधक कार्यालयों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी अनवरत रूप से जारी रही। जनपद के रजिस्ट्री कार्यालयों पर काम करने वाले अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले और मुंशियों ने सरकार के उक्त निर्णय का पुरजोर विरोध किया और कहा कि रोज़ी रोटी छीनने की सरकार की इस मुहिम का मरते दम तक विरोध ज़ारी रहेगा।
       आज बार एसोशिएशन मथुरा ने भी जनपद न्यायालयों में कार्य से विरत रह कर अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को अपना समर्थन प्रदान किया और बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष एडवोकेट राघवेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की यह नीति पक्षकारों के हितों पर कुठाराघात है और अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों के रोज़ी रोटी को छिनने वाली है। बार एसोसिएशन मथुरा सरकार की ऐसी किसी भी निति का समर्थन नहीं करती। हम सभी इस अनिश्चित कालीन हड़ताल को अपना पूर्ण रूप से समर्थन प्रदान करते हैं।
निबंधन समिति मथुरा के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि सरकार के इस अनैतिक कार्य के लिए हम उत्तर प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों पर काम करने वाले अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले  साथी इस संघर्ष को परिणाम तक ले कर जाएंगे और जब तक सरकार अपने अनैतिक नियमों को निरस्त नहीं करती तब तक हम प्रदेश में चल रही हड़ताल को वापस नहीं लेंगे।
     निबंधन समिति मथुरा के सचिव अधिवक्ता के0 के0 चौधरी ने कहा कि सभी के सहयोग से इस अनिश्चित कालीन हड़ताल को और भी आक्रामक बनाया जाएगा और सरकार को अपनी दमनकारी नीति को वापस लेना ही होगा।
धरने में आज भी सैकड़ों की संख्या अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले और मुंशीगण उपस्थिति रहे और सभी ने एक जुट होकर सरकार की इस जनविरोधी नीति का डटकर मुकाबला करने की बात कही।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर