कानपुर में गंगा किनारे खेत में ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, पायलटों की मौत

Subscribe






Share




  • National News

रोहित नंदन मिश्र
कानपुर 27 अगस्त 2026
कानपुर में गंगा किनारे खेत में क्रैश हुआ ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन, पायलट की मौत, साथी की हालत गंभीर। 
कानपुर में कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा में आज दोपहर यह ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों में से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को-पायलट को हैलट अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक खेत में गिरा, जिससे धमाके की आवाज हुई। विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ? 

Update 

कानपुर से बड़ी खबर

कानपुर में बड़ा विमान हादसा

कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा गांव के पास खेत में गिरा ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान

हादसे में पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत

करीब 11:50 बजे अचानक अनियंत्रित होकर खेत में गिरा विमान

तेज धमाके की आवाज से आसपास के गांवों में मचा हड़कंप

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर दोनों को विमान से बाहर निकाला

मृतकों की पहचान सचिन भाटिया निवासी गुजरात और अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक के रूप में हुई 

विमान टेक्नम कंपनी का, 2023 में गर्ग एविएशन में ट्रेनिंग के लिए शामिल हुआ था

डीजीसीए को दी गई हादसे की सूचना, टीम करेगी दुर्घटना की जांच

हादसे की असली वजह जांच के बाद होगी स्पष्ट!!

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर