60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा

Subscribe






Share




  • National News

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा।

माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने लगभग 500 माताओं-बहनों को साड़ी एवं मिठाई देकर मनाया मातृशक्ति सम्मान समारोह।

रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक माताओं-बहनों-बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा मिलेगी।

मथुरा 26 अगस्त 2026/ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों का फ्लैग-ऑफ किया। लखनऊ में आयोजित उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मथुरा के बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में देखा गया। माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, माननीय विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह जी, महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता सहित जनपद की माताओं एवं बहनों द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया।
             माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी की अध्यक्षता में बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में जनपदस्तरीय आयोजन हुआ संपन्न। माननीय मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के संबंध में सभी माताओं एवं बहनों को अवगत कराया।
            माननीय मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। माननीय मंत्री जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त 2026 की सुबह 06 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक नि:शुल्क बस यात्रा की घोषणा की है। कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी ने लगभग 500 माताओं व बहनों को साड़ी एवं मिष्ठान का वितरण किया।
            कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी ने कहा कि 60 आयु पूर्ण करने वाली माताओं को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में निःशुल्क यात्रा मिली है। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें, माताएं उनके लिए सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है सुरक्षा और यह हमारी सरकार सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की हर योजना, हर निर्णय और हर बजट नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। 
           उन्होंने कहा कि हमारी माताओं, बहनों को अब तीन दिनों तक के लिए नि:शुल्क बस यात्रा करने का अवसर मिलेगा, साथ ही हमारी मातृशक्ति जो हमारी माताएं जिनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है अथवा उससे ऊपर है और उन्हें दवा के लिए या किसी अन्य यात्रा के लिए जाना हो तो यदि पहले जो असुविधा होती थी और उसी को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क बस यात्रा प्रदान करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जो कार्य कर रही है आज हम सभी उसके साक्षी हैं।
             कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि, यहां पर उपस्थित मातृ शक्ति जीता जागता उदाहरण है कि सरकार के केंद्र बिंदु में आधी आबादी है और उनको सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी माता-बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
          जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिला यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
            इस अवसर पर माताओं एवं बहनों द्वारा सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर