छाता पुलिस को मिली सफलता, 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

छाता पुलिस को मिली सफलता,

दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

 

श्वेतांक टीटीआई न्यूज

छाता-एनएच 2 पर फरीदाबाद के एक किराना व्यवसायी श्री मदन मोहन की सफेद डिजायर कार 6 अज्ञात बदमाशों द्वारा अकबरपुर पुल पर उस समय अस्लाह दिखाकर छीन ली गयी जब वो अपने परिवार के साथ सरमथुरा धोलपुर से वापस फरीदाबाद जा रहे थे । इस सम्बन्ध मे वादी श्री मदन मोहन ने थाना छाता पर तीन बाईक पर सवार छः अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध मु0अ0सं0  104/21 धारा 395/504 भादवि पंजीकृत करवाया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोददय जनपद मथुरा द्वारा गम्भीर अपराधो मे वाँछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एवं क्षेत्राधिकारी छाता महोदय के निर्देशन  मे थाना छाता पुलिस द्वारा  मुखबिर की सूचना पर लूटी गयी डिजायर गाडी से सम्बन्धित अभियुक्त लव पुत्र हरि सिंह ठाकुर निवासी लिखी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को सैमरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । इस घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तगण को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 

उल्लेखनीय है कि अभि0 लव  ठाकुर द्वारा पुनः कोई घटना करने सम्बन्धी सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी इसलिये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा अभि0 लव ठाकुर की गिरफ्तारी हेतु 10000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया .

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री रवि त्यागी थाना छाता 

2. व0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह भाटी थाना छाता 

3. का0 3067  राहुल बालियान थाना छाता

4. का0 3066 प्रीत कुमार  थाना छाता

5. का0 1995 रिंकू कुमार   थाना छाता 

6. का0 860 निर्मल कुमार थाना छाता

7. का0 1665 अभिषेक कुमार थाना छाता

8. का0 1650 सुरेश कुमार थाना छाता 

9. का0 2151 यश कुमार थाना छाता  

10. का0 संजीव कुमार थाना छाता

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर