न्यायालय में राम नवमी का अवकाश 27 मार्च को

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। जनपद न्यायाधीश मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा सभी को सूचित किया जाता है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से प्राप्त कलैण्डर 2026 में दिनांक 26/03/2026 का राम नवमी का अवकाश निर्धारित किया गया था। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा जिला न्यायालयों में दिनांक 26/03/2026 के स्थान पर अब दिनांक 27/03/2026 का राम नवमी का अवकाश घोषित किया गया है।

अतः माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में राम नवमी हेतु पूर्व में घोषित अवकाश दिनांक 26/03/2026 के स्थान पर दिनांक 27/03/2026 का राम नवमी का अवकाश घोषित किया जाता है।

दिनांक 27/03/2026 को राम नवमी के घोषित अवकाश के उपलक्ष्य में जनपद मथुरा के न्यायालय, बाह्य न्यायालय, छाता एवं मांट (मथुरा) बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26/03/2026 को नियमित न्यायिक कार्य हेतु न्यायालय यथावत खुलेंगे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर