श्री गोपाल वैष्णव पीठ का आज का पंचांग, श्री महाविष्णु गोपाल प्रमुख पंचदेव महायज्ञ 14 से

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

।।श्रीगोपालोजयति।।

श्रीगोपाल वैष्णवपीठ गोपाल मंदिर मथुरा  

प्रस्तुति - मकरंद चतुर्वेदी/रसिक चतुर्वेदी

             ।।चतुर्दशी।।       

  राजा→_→मंगल      मंत्री→मंगल                      तारीख - १०/०५/२०२१

सम्वत् नाम ><> आनन्द

विक्रम सम्वत् ><२०७८

शालि वाहन शके >< १९४३

ई .सन् >< २०२१-२२

अयन >< उत्तरायणे

ऋतु >< वसन्तर्तुः                                            मास ><>< वैशाख

पक्ष ><>< कृष्ण

 तिथि >< चतुर्दशी ४९/४ रा. ९/४८

 वार ><>> सोमवार                                          नक्षत्र >> अश्र्विनी ३७/१८ सा. ८/२१

योग> आयुष्यमान ४०/४६ रा. ९/४४

चन्दमा >< मेष ३१/२९ दि .६/२

सूर्य ><><> मेष

गुरु ><><कुम्भ                                               सूर्योदय < ५/४९ सूर्यास्त  ६/५१

 यात्रा में दिशा शूल सोमवार पूर्व की ओर

अमावस्या रा ११/४६ मंगलवार भरणी मेष 11 मई भौम वती अमावस्या ।स्नान दान श्रद्धादौ संपूर्ण ।

आप का दिन मंगलमय हो, शुभ प्रभात ।

जयगोपाल

श्री महाविष्णु गोपाल प्रमुख पंच देव महायज्ञ 14 से

श्री गोपालो जयति

शुभ सन्देश

   श्री महाविष्णु गोपाल प्रमुख    

         पंचदेवोपासना यज्ञ

समस्त वैदिक सनातनधर्मी व माथुर चतुर्वेद सामाजिक जनों को शुभ संदेश दिया जाता है कि वर्तमान समय में कलियुगीय महामारी (कोरोना) का कुचक्र विपरीत गति व तीव्रता से संपूर्ण विश्वभूमण्डल पर घूम रहा है, इसके अनेक कारण हैं, इसका प्रभाव मथुरा जनपद विशेष रूप से माथुर चतुर्वेदी समाज में भी अब दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है व सामाजिक क्षति हो रही है, इससे बचाव के लिये श्री गोपाल वैदिक सद् धर्म संरक्षण समिति द्वारा समायोजित  श्री गोपाल वैष्णवपीठ श्री गोपाल मन्दिर के तत्वावधान में  विराजमान महाविष्णु श्री गोपाल प्रमुख पंचायतन देवताओं के सान्निध्य में (कोरोना) महामारी के निवारण एवं  सभी की रक्षा के लिये श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्र्वर श्री १०८ श्री पुरुषोत्तम लाल जी महाराज  की अध्यक्षता एवं निर्देशन में पंचदिवसीय श्री महाविष्णु गोपाल प्रमुख पंच देव महायज्ञ का आयोजन श्री गोपाल मंदिर के पवित्र प्रांगण में करने का निश्र्चय किया है।

अत : सभी श्री गोपाल पीठ के शिष्य सेवक भक्त सामाजिक बन्धुओं व धार्मिक जनता को ऐसे विश्वजन कल्याण के कार्य में संलग्न होंने का आह्वान करते हैं कि शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने सभी उपास्य देवो के मन्त्र स्त्रोत्रादि का घरों में बैठकर भी संयमित होकर नित्य जप व पाठादि करते रहें तथा इस आयोजन से  जुड़े रहें।

                  कार्यक्रम                                           शुभारंभ मि० वैशाख शुक्ला ३  शुक्रवार दि० १४/५/२०२१ से  

पूर्णाहुति मि० वैशाख शुक्ल ६, ७ मंगलवार दि०१८/५/२०२१ को।

शुभेच्छु - संयोजक ~शिष्य सेवक भक्त गण।

सहयोगी - श्री गोपाल सेवा संस्थान 

स्थान - श्री गोपाल मन्दिर गोपाल गली चौबच्चा मौहल्ला श्री विट्ठलेश जी महाराज मार्ग छत्ता बाजार मथुरा उ .प्र.

संपर्क 9045741008 या 9359510008

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर