शुरुआती दौर में जितनी उपलब्धता होगी, वह देश की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगी : एम्स
- 6 years ago
- 3629 views
Subscribe
Share
- States News
नई दिल्ली 4 अक्टूबर 2020
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी बात बताई है।
उन्होंने बताया है कि भारतीय बाजार में कोरोना की वैक्सीन कब तक उपलब्ध हो पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण को लेकर एक चिंता भी जताई है।
एक मीडिया चैनल को दिए अपने बयान में एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा है कि वैक्सीन को लेकर ठीक प्रगति है। अगर सभी चीजें सही तरीके से चलती रहीं तो साल 2021 की शुरुआत में भारतीय बाजारों में कोरोना वैक्सीन की दवा उपलब्ध हो सकती है। लेकिन उन्होंने यह भी कर कहा है कि दवा बाजार में आ तो जाएगी, लेकिन शुरुआती दौर में इसकी जितनी उपलब्धता होगी, वह देश की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगी।



