मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा चालक तीन दिवसीय हड़ताल पर

Subscribe






Share




  • National News

रिपोर्ट मनीष शर्मा
मथुरा। अगर आप 12, 13 और 14 जुलाई को मथुरा या वृंदावन जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ई-रिक्शा चालकों ने तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मथुरा-वृंदावन में संचालित ई-रिक्शा चालकों ने 12, 13 और 14 जुलाई को तीन दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है। ई-रिक्शा समिति के सदस्य राजकुमार कुशवाह के अनुसार, मथुरा-वृंदावन में करीब 27 हजार ई-रिक्शा चालक पिछले चार महीनों से लगातार परेशान हैं।
समिति का आरोप है कि ई-रिक्शा चालकों पर 20-20 हजार रुपये तक के भारी चालान किए जा रहे हैं, वाहनों को सीज किया जा रहा है और रूट प्रक्रिया के नाम पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे हजारों चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
ई-रिक्शा समिति ने प्रशासन से मांग की है कि रूट प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त किया जाए, भारी चालानों पर रोक लगाई जाए और वाहनों को सीज करने की कार्रवाई बंद की जाए। समिति का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 12, 13 और 14 जुलाई तक सभी ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे।
यदि यह हड़ताल होती है तो मथुरा और वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर प्रशासन और ई-रिक्शा समिति के बीच होने वाली संभावित बातचीत पर टिकी हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर