ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी स्कूली बस, दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Subscribe






Share




  • National News

ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी स्कूली बस, दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल, सात की हालत गंभीर

राया (मथुरा) (मनीष शर्मा)।

थाना राया क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव बिरहना के समीप सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक स्कूली बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष एवं दो बच्चे घायल हो गए। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर और दो महिलाओं की मौत हो गई बताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कूली बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला डीग के थाना कुम्हेर क्षेत्र के गांव अधईया निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ राया थाना क्षेत्र के गांव हरदपुर स्थित अपनी भांजी के घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा बताहारी जा रहे थे। इसी दौरान गांव बिरहना के समीप पीछे से आ रही एक स्कूली बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।

हादसे में करतार सिंह, नरेंद्र सिंह, रजनी, रमीला, अनीता सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह एवं बिचपुरी चौकी प्रभारी कुशल पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूली बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर