रिटायर्ड एआरटीओ के घर मिला खजाना

Subscribe






Share




  • States News

लखनऊ/आगरा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की।

विजिलेंस जांच में आवास से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे तथा अन्य बहुमूल्य आभूषण मिले हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की जांच के तहत की गई है। विजिलेंस टीम बरामद संपत्तियों के स्रोत, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर