भूख हड़ताल पर बैठी समाजसेविका की बिगड़ी तबीयत

Subscribe






Share




  • National News

मानसीगंगा में श्रद्धालुओं के डूबने से हुई मौत के बाद कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं समाजसेविका की बिगड़ी तबीयत, अफसरों ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

गोवर्धन (मनीष शर्मा)
मानसीगंगा में लगातार हो रहे हादसों और श्रद्धालुओं के डूबकर मरने के मामलों को लेकर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं प्रसिद्ध सामाजिका विनोदी सिंह चौधरी का आंदोलन रंग लाया। बुधवार की देर रात अनशन स्थल पर उस समय खलबली मच गई जब समाजसेविका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसकी भनक लगते ही रात करीब 10 बजे सीओ अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विनोदी चौधरी के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनकी सुरक्षा संबंधी सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देकर उन्हें जूस पिलाया और अनशन समाप्त कराया।

दरअसल पवित्र मानसीगंगा पर पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके कारण यहां आए दिन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो जाती है। प्रशासन की इसी लापरवाही के खिलाफ विनोदी सिंह चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मोर्चा खोलते हुए अपनी मांगें रखी थीं। उनकी मुख्य मांगों में मानसीगंगा पर मजबूत बैरिकेडिंग, जगह-जगह चेतावनी बोर्ड, रात के लिए लाइट व्यवस्था, प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम और आपातकालीन बचाव दल की स्थायी तैनाती शामिल है।
इस आंदोलन को स्थानीय जनता के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का भी भारी समर्थन मिल रहा था, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा था। बुधवार रात जब तबीयत बिगड़ने की खबर फैली, तो प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए।और
मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने विनोदी चौधरी की सभी मांगों को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मांगों को तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर