उत्तर प्रदेश, मथुरा : चौमुहां में मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को लेकर प्रधान अध्यापकों के साथ बैठक

Subscribe






Share




  • States News

विक्रम सैनी 

टीटीआई न्यूज़

चौमुहां (मथुरा) 24 दिसंबर 2020

ब्लॉक संसाधन केंद्र चौमुहां पर मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ब्लॉक के समस्त प्रधान अध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी निशेष जार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक में अवस्थापना सुविधाओं, खाद्यान्न वितरण रिपोर्ट, प्रबन्ध समितियों के गठन की सूचना, ई पाठशाला रजिस्टर, विद्यालय विकास योजना, संकुल शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन, संकुल शिक्षकों के डीसीएफ फॉर्म पूर्ण करने, विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन, सेवारत अध्यापकों के प्रशिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षणों, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिकाओं को कक्षा कक्षों में चस्पा करने, आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम एवं संकुल शिक्षकों के मध्य कार्य आवंटन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 

बैठक में अकैडमिक रिसोर्स पर्सन्स हरिओम शर्मा, मंजू राजपूत, विनीता शर्मा, मनोज वर्धन एवम प्रधुम्न सिंह ने भी प्रेरणा लक्ष्यों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, प्रह्लाद, रूपकिशोर, राकेश आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर