आईटीआई छात्र ने यमुना नदी में कूदकर जान दी

Subscribe






Share




  • National News

जालौन: 20 साल के आईटीआई छात्र ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी।
मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। इसमें छात्र ने आत्महत्या के लिए पड़ोसी महिला को जिम्मेदार ठहराया।
इससे पहले वीडियो में छात्र रोते हुए कह रहा- मैंने लक्ष्मी नाम की महिला को भाभी कह दिया था। उसने मुझे थप्पड़ मारे और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज करा दी। मैं 21 साल का हूं। अगर 10 साल जेल में बिता दूंगा, तो जिंदगी में बचेगा क्या? 
डीएम से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लें। जिस तरह से मैं जा रहा हूं, कोई दूसरा नहीं जाना चाहिए। जो गुनहगार हैं, उन्हें सजा मिले। दो दिन पहले झगड़े के बाद पड़ोसी महिला ने लोकेंद्र पर छेड़खानी की FIR दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाया और नदी में छलांग लगा दी। रविवार सुबह कालपी थाना क्षेत्र में राहगीर ने उसका शव उतराता देखा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर