लखनऊ: भाजपा युवा मोर्चा के नेता श्याम चेतन पर गोली चली

Subscribe






Share




  • National News

लखनऊ: भाजपा युवा मोर्चा के नेता श्याम चेतन पर गोली चली
  चेतन की कमर पर लगी दो गोलियां। ट्रामा सेंटर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नेता मौजूद। आपसी रंजिश का मामला...
  थाना बाजारखाला के मेंहदीगंज में एक व्यक्ति श्याम चेतन तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 35 वर्षीय को गोली लगी। जिसको उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां घायल का इलाज चल रहा है।
    घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जांच में सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो पाया गया कि आरोपी वैभव बाजपेई पुत्र संतोष कुमार बाजपेई निवासी मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्षीय द्वारा गोली मारी गई है। आरोपी वैभव को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर