आज का विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • National News

ॐ श्री गणेशाय नमः 
पञ्चाङ्ग- 11-05-2026
शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- नवमी 15:23:51, पश्चात-दशमी,   
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 28 वैशाख गते,
नक्षत्र- शतभिषा 25:27:42*,
योग- ऐन्द्र 25:03:19*, 
करण- गर 15:23:51, पश्चात-वणिज,  
चंद्र- कुंभ राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:34:17, 
सूर्यास्त- 19:01:03,
दिन काल- 13:26:46, 
रात्री काल- 10:32:34,
चंद्रास्त- 13:22:48,
चंद्रोदय- 26:16:30,
राहू काल- 07:15-08:56, अशुभ,
यम घँटा- 10:37-12:18,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:01-21:08 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
अमृत- 05:34-07:15,
शुभ- 08:56-10:37,
चर- 13:59-15:39,
लाभ- 15:39-17:20,
अमृत- 17:20-19:01,
रात्री की शुभ चौघडियाँ 
चर- 19:01-20:20,
लाभ- 22:58-24:17*,
शुभ- 25:36*-26:55*,
अमृत- 26:55*-28:15*,
चर- 28:15*-29:34*,
किस 'होरा' में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
सूर्य - माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
चंद्र - मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
मंगल - मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
बुध - पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
गुरु - पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
शुक्र - हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
शनि - नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र 
चन्द्र- नम्र 05:33 ए एम से 06:40 ए एम,
शनि- मन्द 06:40 ए एम से 07:48 ए एम,
गुरु- फलदायक 07:48 ए एम से 08:55 ए एम,
मंगल- आक्रामक 08:55 ए एम से 10:03 ए एम,
सूर्य- बलवान 10:03 ए एम से 11:10 ए एम,
शुक्र- लाभदायी 11:10 ए एम से 12:18 पी एम,
बुध- तीव्र 12:18 पी एम से 01:25 पी एम,
चन्द्र- नम्र 01:25 पी एम से 02:33 पी एम,
शनि- मन्द 02:33 पी एम से 03:40 पी एम,
गुरु- फलदायक 03:40 पी एम से 04:47 पी एम,
मंगल- आक्रामक 04:47 पी एम से 05:55 पी एम,
सूर्य- बलवान 05:55 पी एम से 07:02 पी एम,
रात्रि का होरा चक्र 
शुक्र- लाभदायी 07:02 पी एम से 07:55 पी एम,
बुध- तीव्र 07:55 पी एम से 08:47 पी एम,
चन्द्र- नम्र 08:47 पी एम से 09:40 पी एम,
शनि- मन्द 09:40 पी एम से 10:32 पी एम,
गुरु- फलदायक 10:32 पी एम से 11:25 पी एम,
मंगल- आक्रामक 11:25 पी एम से 12:17 ए एम, मई 12,
सूर्य- बलवान 12:17 ए एम से 01:10 ए एम, मई 12,
शुक्र- लाभदायी 01:10 ए एम से 02:02 ए एम, मई 12,
बुध- तीव्र 02:02 ए एम से 02:55 ए एम, मई 12,
चन्द्र- नम्र 02:55 ए एम से 03:47 ए एम, मई 12,
शनि- मन्द 03:47 ए एम से 04:40 ए एम, मई 12,
गुरु- फलदायक 04:40 ए एम से 05:32 ए एम, मई 12,
पञ्चाङ्ग-इंद्रप्रस्थ-दिल्ली
समयानुसार
!! राशिफल !!
मेष राशि :- आज के दिन आप घर पर अपनों के साथ चाय पार्टी करने में आगे रहेंगे आगे, पर ध्यान रखें कि बड़ों के साथ व्यर्थ की बातों में न उलझें। घर पर दोस्तों के आने से आपको मस्ती के अलावा घूमने का मौका भी मिल सकता है। घर पर अपने काम के प्रति आप लापरवाह न हों, भाई बहनों के साथ बहस से भी बचें, आपका मन उनकी बातों से काफी प्रभावित रह सकता है। काम के मामले में दिन अधिकारी लंबी लिस्ट पकड़ा सकते हैं, आपकी प्राथमिकता स्पष्ट रहेगी तो आप अपने लक्ष्यों को आगे रखकर बेहतर तरीके से परिणामों को देख सकते हैं। राहु के साथ चंद्रमा का गोचर आपके लाभ को किसी ऎसे तरीके से दिलवाने वाला है जहां आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में दिलों को नई सोच और अलग दृष्टिकोण मिलने वाला है पर ध्यान रखें की शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से आप किसी बेकार की स्थिति के चलते परेशान भी हो सकते हैं। सेहत पर आपको ध्यान देना होगा कोई नशा या फिर विषाक्त पदार्थ आपको बीमार कर सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - डार्क ब्राउन है।
वृषभ राशि :- आज के दिन राहु के चंद्रमा पर प्रभाव से कुछ समस्याओं का अनोखा समाधान निकाल सकते हैं। परिवार में आपकी मेहनत को शुरू में न देखा जाए पर जल्द ही आपकी बातें होने वाली हैं। दिन की शुरुआत में कुछ लोग आपकी व्यस्तता को लेकर नाराज दिखें अगर आप व्यवहार में नम्र बने रहेंगे तो परिस्थितियों को अपने अनुसार ढाल सकते हैं। काम के मामले में आप काफी जोश में रहेंगे पर ख्याल रखें कि विरोधियों का स्वर भी तेज रह सकता है। ऊर्जा बनी रहेगी पर ध्यान रखें कि जोखिम को लेकर कुछ सजग रहें क्योंकि चीजें अचानक से ही आप को परेशान करेंगी। ग्रहों की स्थिति आपको काम के मामले में पैसों का व्यय दे सकती है पर इस खर्च से आप आने वाले दिनों का लाभ देख पाएंगे। राहु का असर प्रेम को लेकर शक पैदा कर सकता है जिससे मन में बेचैनी और हल्का तनाव उभरेगा पर खुद को इन बातों से बचाएं अपने प्यार पर भरोसा रखें। सेहत पर किसी भी तरह की लापरवाही चोट लगने या वाहन इत्यादि से समस्या का कारण बन सकती है इसलिए ध्यान से काम करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा पीला है।
मिथुन राशि :- आज के दिन घर पर अपनों के साथ कुछ न कुछ मामलों में मस्ती मजा तो रहेगा पर बच्चों की ओर भी ध्यान रखें। आपकी अनदेखी से उन्हें परेशानी हो सकती है। आप कुछ ज्यादा ही विश्वास के चलते नुकसान करवा बैठ सकते हैं। भद्रा योग के कारण कुछ कार्यों में रुकावट या देरी संभव है। काम कोई भी हो व्यस्तता बनी रहेगी और आप अपने काम को लेकर पूरी तरह मेहनती भी रह सकते हैं। सहकर्मियों के साथ हल्का फुल्का माहौल भी बना रहेगा जिससे काम में दिल भी लगा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से धन अर्जित कर सकते हैं। किसी को पैसों को देने के मामलों में सतर्कता रखें। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के कामों को समझते हुए प्रेम भी बढ़ेगा और लगाव गहरा होगा। अपने प्रेम को लेकर लवर कुछ ज्यादा इमोशनल रहने वाले हैं। सेहत की स्थिति काफी मिले जुले असर वाली है। त्वचा पर निशान पड़ सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
कर्क राशि :- आज के दिन आपके कामों में अधिकता रहेगी, साथ ही कुछ पुरानी बातों को पुन: सुन सकते हैं। किसी सोशल काम में आगे रहने वाले हैं या अपनी किसी पैतृक स्थिति से जुड़ सकते हैं। कुछ लोग आपकी बातों को गलत समझ सकते हैं, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। व्यापार में दिन अच्छा संकेत दे रहा है पर अपने सामान का ख्याल रखें चोरी होने का भय या कोई नुकसान भी हो सकता है। आप नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें अटकाव रहने वाला है। आर्थिक स्थिति के मामले में कोई पुरानी वस्तु से लाभ के मौके होंगे। अतिरिक्त आय के स्रोत बनने के योग हैं पर पैसा कहीं भी रिस्क फैक्टर में न लगाएं। प्रेम संबंधों में दिन आपके पक्ष में कम ही रहने वाला है, किसी के लिए मन ही मन लगाव आपको बेचैन कर देने वाला है। ड्राइविंग करते समय विशेष सावधानी रखें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।
सिंह राशि :- आज आपका दिन कुछ मिला जुला सा रहने वाला है, बस आप पर दूसरों का अधिक असर पड़ सकता है। कुम्भ राशि में चंद्रमा का गोचर आपको व्यावहारिक सोच की ओर ले जाने वाला है। शतभिषा नक्षत्र और भद्रा योग के प्रभाव से कुछ कामों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से परेशानी देखने को मिल सकती है। साझेदारी से जुड़े कामों में संभलकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि किसी न किसी कारण व्यवधान या दबाव झेलना पड़ सकता है। आप काम में एकाग्र बने रहें ताकि दूसरे लोग आपका लाभ न उठा पाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर पर अपनों के लिए कुछ चीजों की खरीदारी हो सकती है। पैसों की मांग भी किसी की मदद से पूरी हो सकती है। दिल के मामले में आप कुछ ज्यादा भावुक भी रह सकते हैं, दांपत्य जीवन में आप अपने साथी के लिए काफी समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको खुद से अधिक दूसरों की देखभाल करने की जरूरत होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
कन्या राशि :- आज के दिन आपके घर के मामलों में बड़े लोगों का दखल रहेगा। घर में कोई आएगा जो बदलाव को दिखाएगा। बच्चों को पढ़ाई ओर उनकी देखभाल में बड़ों की व्यस्तता अधिक रहने वाली है। काम के क्षेत्र में अपनी ओर से कुछ लापरवाह भी बने रह सकते हैं। किसी के साथ बहस या व्यर्थ के मतभेदों को बढ़ने से रोकें ताकि मुश्किलें नहीं बढ़ पाएं। शतभिषा के असर से कारोबारियों को बाजार में प्रतिस्पर्धा का माहौल दिखाई तो देगा, देखा देखी से बचें। किसी के कहने पर कुछ शुरु कर देना आपके लिए बहुत अधिक अनुकूल न हो पाए। आर्थिक स्थिति के मामले में स्मार्ट प्लानिंग जरूरी होगी। आप कुछ लालच में अपना धन लगा सकते हैं। प्रेम का रंग काफी बेहतर होने वाला है। आप अपने प्यार की पुरानी यादों में भी कुछ ज्यादा ही प्रभावित रहेंगे। सेहत की स्थिति मिले जुले प्रभाव में होगी। अपने आपको मानसिक रूप से प्रबल बना के रखने की जरूरत होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - कत्थई है।
तुला राशि :- आज के दिन आपको घर के कामों को लेकर थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो सब कुछ व्यवस्थित हो जाएगा। बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। दिन भागमभाग के चलते थकान होगी और यात्रा या बाहर जाने की योजना है तो तैयारी पहले से करना जरूरी होगा अन्यथा मुश्किल होगी नौकरी में आपके लिए काफी मिलाजुला रह सकता है। अपने कारोबार में जितना संभव हो सके उन बातों पर काम करें जो लंबे समय से हो नहीं पा रहीं थी। आर्थिक स्थिति के मामले में आपको बच्चों से कुछ लाभ मिल सकता है इसके अलावा दोस्तों के साथ पैसों को खर्च भी करने वाले हैं। प्यार में तकरार रहेगी पर आप उन चीजों में शामिल होंगे जो परिवार के कारण ही आपको साथ में जोड़ने वाली हैं। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य ही रहेगी, घर के बड़ों पर ध्यान रखें और अपनी देह का भी ख्याल रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी घरेलू कामों में लापरवाही या जल्दबाजी से चीजें बिगड़ सकती हैं, इसलिए हर काम को ध्यान से करें। मन में हल्की बेचैनी या असंतोष रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में देरी हो सकती है। काम के साथ आप बाहरी चीजों के मामले में परेशान होंगे, कोई खबर आपके मन को बेचैन कर सकती है। नौकरी में लगे लोगों के लिए दिन अस्त व्यस्त तो रहेगा पर देर सबेर काम बनेंगे। व्यवसाय में दिन की स्थिति आपको नए लोगों के साथ जोड़ने वाली है। सामान का ध्यान रखें कर्मचारियों पर विश्वास बना के रखे। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों के बीच भी आपको कुछ मुनाफा मिल सकता है। प्यार में आप किसी के प्रति अधिक लगाव का अनुभव कर सकते हैं। नए लोगों के साथ मुलाकात तो संभव है पर ये बातचीत लम्बी शायद न चल पाए। सेहत की स्थिति मिले-जुले असर वाली होगी, आप धूल इत्यादि के कारण सांस की समस्या से भी परेशान हो सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - श्वेत है।
धनु राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपके मन और आपके व्यवहार को बदलने वाला हो सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ बातें तो होंगी साथ ही उनकी समस्याओं को भी अच्छे से सुन पाएंगे। आपकी देखभाल उन्हें पास लाएगा। आपके लिए हर बात को समझना जरूरी है। कुछ छोटी सी लापरवाही भी मुश्किलें दे सकती हैं। हो सके तो खुद को नियंत्रण में रखें ताकि झुंझलाहट न बढे़। काम को लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागदौड़ लगी रह सकती है। काम को लेकर आप पर भी दूसरों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अब खुद के साथ साथ आपको दूसरों के लिए भी सहयोगी बनना होगा। अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए आपको मेहनत बहुत अधिक करनी होगी और अच्छी बात है कि आप मेहनत करने के मूड में रहेंगे। दांपत्य जीवन में हल्की चिंता बनी रह सकती है, पर समय निकाल कर इन पर बातचीत करने और समझदारी से स्थिति को संभाल लेना बेहतर होगा। मसालेदार भोजन से बचें और सादा भोजन करें जिससे आपको पाचन से संबंधित कोई मुश्किल न हो। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्लेटी है।
मकर राशि :- आज के दिन शतभिषा का असर आपको कोई धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका दे सकता है। शाम के समय परिवार के लिए कुछ खाने पीने की तैयारियों में खुद भी शामिल होने की इच्छा रहेगी। ग्रहों के असर के चलते कुछ मामलों को लेकर दुविधा बढ़ सकती है, पर किसी भी अफवाह या अधूरी जानकारी पर विश्वास करने या उस पर कुछ भी कहने से बचना चाहिए। काम के मामले में आपको समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों को अपने सामान और स्टॉक का विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों के लिए खर्च बना रहने वाला है, कपड़ों की खरीदारी हो या फिर लेन देन आप ध्यान से काम करें। प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं। कोई बात परेशानी दे रही है तो उसे अभी जाने दें, मनमुटाव खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पित्त से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी या जलन परेशान कर सकती हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
कुंभ राशि :- आज आपका दिन कुछ खास चीजों को देने वाला है, इस राशि में चंद्रमा का गोचर आपकी सोच को सक्रिय और व्यावहारिक बनाएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं निकल सकते हैं। शतभिषा नक्षत्र की हलचल संकेत दे रही है कि आपको हर कदम ध्यान पूर्वक उठाना होगा। कुछ बातों को नजरअंदाज करना जरूरी रहेगा जिससे परेशानी न बढ़ पाए। ऑफिस में काम सामान्य रूप से अच्छा चलने वाला है पर कुछ फाइल्स या फिर तकनीकी डाक्यूमेंट के लिए आप काफी माथापच्ची से भी प्रभावित रह सकते हैं। काम के चलते ट्रैवलिंग भी बहुत अधिक रहने वाली है। आर्थिक मामलों में थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। पैसा आने के साथ साथ खर्च भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन की स्थिति मिले जुले असर वाली है, आप अपने साथी के साथ खड़े रहें पर अपनों के साथ विरोध से बचें, तभी रिश्ता बेहतर बना रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप एक्टिव रहने वाले हैं, मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
मीन राशि :- आज के दिन आप घर के माहौल में बच्चों की धमाचौकड़ी अलग ही रंग में बनी रहने वाली है। घर पर कुछ जरूरी कामों को करने में अपनों की मदद आपको काफी राहत दिला सकती है। काम की स्थिति आपके लिए मिले जुले असर वाली होगी, पर दूसरों पर ज्यादा निर्भरता समस्या भी दे सकती है इसलिए खुद को मजबूत बना के रखें। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना या अचानक मीटिंग्स का समय बन सकता है। साथ में काम कर रहे लोगों के साथ कुछ नयी योजनाएं भी चर्चा का विषय बनी रह सकती हैं। बचत की स्थिति आपके लिए कुछ कमजोर तो रह सकती है पर परेशानी ज्यादा नहीं होगी, आप खुद को संभाल सकते हैं। प्रेम संबंधों में हल्का फुल्का रोमांटिक और फ्लर्टी माहौल रहने वाला है। अपने रिश्ते में आप बहुत प्रयासशील बने रहने वाले हैं। शतभिषा के प्रभाव के कारण शरीर में थकावट और समस्या देने वाला है अपने आपको सकारात्मक बना के रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लेमन है।
    !! सद्विचार !!
"अविज्ञाय नरो धर्मं दुःखमायाति याति च।
मनुष्य जन्म साफल्यं केवलं धर्मसाधनम्॥"
भावार्थ :- धर्म को न जानकर मनुष्य दुःखी होता है। धर्म का सेवन करने में हि मनुष्य जन्म का साफल्य है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें। त्रुटि के लिए क्षमा करें।
'प्रवक्ता-पं.घनश्याम-तिवारी-कथा-वाचक''
"प्रचार-प्रसार मन्त्री-'हरिहर हरात्मक' ज्योतिष संस्थान"
श्रीहरिहरात्मकम् देवें सदा मुदमंगलमय हर्ष।
सुखी रहे परिवार संग अपना भारतवर्ष॥

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर