उत्तर प्रदेश, मथुरा : देश की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने को संकल्पित राष्ट्रीय लोकराज पार्टी की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 20 सितंबर 2020

देश की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने को संकल्पित राष्ट्रीय लोकराज पार्टी की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। संजीव कुमार सारस्वत को जिलाध्यक्ष के लिए चयन हुआ। विनोद चैधरी उपाध्यक्ष, योगेन्द्र सारस्वत कोषाध्यक्ष, राम उपाध्याय, अजित चैधरी, मौहम्मद इकबाल को जिला सचिव पर चयन हुआ। कार्यकारिणी का सर्वसम्मति जल्दी ही विस्तार किया जाएगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चैधरी ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान की हालात बदतर होती जा रही है। संसद में पारित नए विधेयक से किसानों कि हालात और पस्त हो जाएगी। राष्ट्रीय लोकराज पार्टी को किसान, मजदूर, छात्र युवा की आवाज बनना है।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सारस्वत ने कहा कि हम सब मिलकर जनता कि लड़ाई लड़ेगे। पार्टी आगामी सभी छोटे-बेड़े चुनावों को मजबूती से लडेगी एवं जनता की आवाज बूलंद करेगी।

 बैठक में मुख्य रूप से मृदुल शर्मा, अमन शर्मा, जौली वाष्र्णेय, शिव चौधरी, अमित सिंह, पवन शर्मा, मोहित वाष्र्णेय, दीपक चैधरी, इन्द्रपाल सिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर