उत्तर प्रदेश : पार्षद पुत्री के इलाज में लापरवाही बरतने पर भाजपाई ने काटा हंगामा

Subscribe






Share




  • National News

ललित उपाध्याय

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 21 जनवरी 2021

पार्षद की पुत्री के उपचार में बरती गयी लापरवाही को लेकर आज भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और कई पार्षदों ने जमकर जिला अस्पताल में हंगामा काटा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कक्ष में शिकायत के दौरान जिला अस्पताल के एक चिकित्सक द्वारा भाजपा पार्षद से अभद्रता की हालात बिगड़ने के बाद भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने जैसे-तैसे मामला शांत किया। 

जानकारी अनुसार पता चला की थाना यमुनापार क्षेत्र के अंतर्गत गोमती विहार निवासी भाजपा पार्षद चंद्रप्रकाश पाराशर की 8 वर्षीय बेटी वंशिका को कल शाम लगभग 5:00 बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने ईट मारकर घायल कर दिया था। जिससे घायल बालिका के 8 टांके आए और 1 इंच गहरा घाव उसके सिर में हो गया पार्षद ने बताया कि कल शाम बालिका को अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया तो दोपहर 11:30 बजे तक उसे देखने कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा जबकि बालिका की दशा लगातार बिगड़ती जा रही थी इसकी सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पार्षद अशोक शर्मा, विजय शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, अजय सिंह व कई भाजपा नेता दोपहर सीएमएस डॉ मुकुंद बंसल से इसकी शिकायत करने पहुंचे तो सीएमएस ने अपने पुराने अंदाज में उन्हें टालने का प्रयास किया और कहा कि देख लेंगे इस पर भाजपाई भड़क गए और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। 

इस दौरान जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने चिकित्सकों का पक्ष लेते हुए भाजपाइयों से तकरार की तो वह गुस्से में आ गए और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया लेकिन बाद में पूर्व महानगर अध्यक्ष ने स्थिति बिगड़ती देख मामला शांत किया। तब जाकर सीएमएस अपने दल बल के साथ महिला सर्जिकल वार्ड पहुंचे जहां बालिका भर्ती थी और तुरंत बच्ची का सिटी स्कैन कराया गया और डॉक्टरों की टीम उपचार के लिए लगाई गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर