मथुरा के कोसीकलां में करोड़ों की चोरी

Subscribe






Share




  • National News

10 किलो सोना चोरी की सूचना से हड़कंप, सराफा बाजार के व्यापारियों ने बंद की दुकानें

मथुरा (मनीष शर्मा) कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित जुगल किशोर अमित कुमार सराफ के प्रतिष्ठान में बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, चोर प्रतिष्ठान की तिजोरी से करीब 10 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। हालांकि, चोरी गए सोने और नकदी की वास्तविक मात्रा और कीमत का अभी आकलन किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

वहीं, एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए जांच की कमान संभाल ली है।

सराफा प्रतिष्ठान में हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में सराफा बाजार के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जिससे पूरे बाजार में हलचल मची हुई है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।

पुलिस की टीमें घटना के हर पहलू की जांच में जुटी हैं। अब देखना होगा कि इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पुलिस कब पहुंचती है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर