कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज़ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Subscribe






Share




  • National News

कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज़ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

मथुरा। आज दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा जिला मथुरा की ओर से जनपद न्यायालय मथुरा के समस्त सम्मानित कर्मचारियों की भावनाओं, समस्याओं एवं जायज़ मांगों को ध्यान में रखते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण समाधान की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए एकजुटता, सहयोग एवं लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। कर्मचारियों की एकता ही उनकी सामूहिक शक्ति है और अपने अधिकारों एवं हितों की आवाज को मजबूती से शासन तक पहुंचाना संघ का प्रमुख उद्देश्य है।

इस महत्वपूर्ण प्रयास को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय, सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले दीवानी न्यायालय, मथुरा के समस्त सम्मानित कर्मचारी साथियों के प्रति कर्मचारी संघ ने हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया।

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि कर्मचारियों की जायज़ मांगों एवं समस्याओं पर शासन स्तर से सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण विचार करते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर शाखा मथुरा के अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, सचिव राम नरेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मनोज चौधरी, यशपाल, बबलू कुमार, पंकज वर्मा, विष्णु प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर