ब्रेकिंग न्यूज़ करोड़ों की चोरी का खुलासा

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री संपादक टीटीआई न्यूज 

मथुरा। मथुरा पुलिस ने कोसीकलां की करोड़ों की चोरी की खुलासा कर दिया है, विगत रात्रि सर्राफ की दुकान से हुई 10 किलो सोने और 15 लाख रुपए की नगदी की चोरी में से 7 किलो 126 ग्राम सोना और 11 लाख बरामद कर लिए बताए गए हैं, वहीं इस मामले में विष्णु उर्फ पप्पू पुत्र कमल सोनी नामक एक अभियुक्त, उसके भाई मोहन सोनी और उनकी दो महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों की चोरी के खुलासे की जानकारी आज पुलिस लाइन सभागार में एडीजी आगरा जोन एसके भगत डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पाण्डेय और एसएसपी श्लोक कुमार ने दी।

जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना कोसीकलां क्षेत्र के प्रसिद्ध जुगल किशोर ज्वेलर्स में हुई लगभग 12 करोड़ रुपये की चोरी का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने गोपालबाग क्षेत्र से घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्तों सहित कुल चार लोगों (दो पुरुषों व दो महिलाओं) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 7 किलो 126 ग्राम सोना तथा 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

​13 सितंबर की रात चोरों ने ज्वेलर्स के शोरूम को निशाना बनाकर करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पूरे मामले की कमान संभाली और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
​तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने मंगलवार 15 सितंबर की दोपहर करीब 12:59 बजे गोपालबाग क्षेत्र से रामनगर (कोसीकलां) निवासी मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी और उसके भाई मोहन सोनी को दो महिला सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, जिससे जनपद व आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की वारदातों के भी खुलासे की संभावना है। पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर