कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछे राफेल से जुड़े कई सवाल, किया बड़ा हमला

Subscribe






Share




  • Politics

नई दिल्ली 29 जुलाई 2020 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से इस राफेल विमान की डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा गया था। अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जब राफेल आ रहा है तो लगातार कई ट्वीट किए हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इस डील पर सवाल उठाते हुए राफेल विमान की कीमत पूछी है।'

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 

'राष्ट्रीय सुऱक्षा का आँकलन करते हुए रक्षा मंत्रालय ने १२६ राफ़ेल ख़रीदने की सिफ़ारिश की थी जो UPA ने स्वीकार कर सहमति दी। अब मोदी जी ने १२६ के बजाय ३६ राफेल ख़रीदने का फ़ैसला क्यों लिया? यह पूछने पर भी कोई जवाब नहीं। क्या मोदी जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया?'

'एक राफ़ेल की क़ीमत कॉंग्रेस सरकार ने ₹७४६ तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मॉंग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!!'

 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर