शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Subscribe






Share




  • National News

शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

मंडी चौराहे के पास फुटपाथ पर हुई वारदात, एक नामजद समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौराहे पर सोमवार देर शाम दोस्तों के साथ शराब पार्टी करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोप है कि दोस्तों ने लेनदेन के विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया गया है कि केले का ठेला लगाने वाले युवक को एक व्यक्ति बहाने से ठेले से कुछ दूरी पर फुटपाथ के पास अंधेरे स्थान पर ले गया। वहां दोस्तों के साथ शराब पार्टी हुई। इसी दौरान लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मौजूद दोस्तों ने युवक के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर दी।

मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे घायल हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर