श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर बैठक आयोजित

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (राजू चौहान) श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर स्वामी घाट पर एक बैठक आयोजित की गई। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल और श्री भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुई बैठक में संत समाज के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारीगण ने भाग लिया।
बैठक में 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श हुआ। दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने आंदोलन की सफलता के लिए स्पष्ट उद्देश्य ठोस मांग और जन जागरण को उत्तम बताया। 
अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश संत सभा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय हरियाणा ने सनातन धर्म स्थलों के संरक्षण के लिए संत समाज और धार्मिक संगठनों की एक जुटता और प्रभावी भूमिका पर जोर दिया।
बैठक में कई मांगें उठाई गईं जिनमें श्री कृष्ण जन्म भूमि सहित धर्म स्थलों से जुड़े वादों के समाधान के लिए आवश्यक कानून बनाने, वक्फ अधिनियम समाप्त करने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर गौ संरक्षण कानून बनाने, मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और सनातन बोर्ड का गठन करने जैसी मांगें शामिल रहीं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर