अहमदाबाद : कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री

टीटीआई न्यूज़

अहमदाबाद 6 अगस्त 2020

गुजरात के अहमदाबाद के नवरंग पुरा स्थित कोविड-19 श्रेयस अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई है।

आग तड़के करीब 3 बजे लगी। अस्पताल के चौथे माले में लगी इस आग से वहां भर्ती सभी 8 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दमकलों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद अस्पताल से 35 मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर